- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा के कुबेर नगरी के रईस आयकर...
Bhandara News: भंडारा के कुबेर नगरी के रईस आयकर विभाग की रडार पर

- उद्योजक, व्यावसायिक, ठेकेदार और जमीन विक्रेताओं का समावेश
- मामले 50 से 200 करोड़ की संपत्ति का
Bhandara News नियमों का पालन कर संपत्ति बनाना यह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। लेकिन कमाई संपत्ति का आय का जरिया व नकद संपत्ति की जानकारी नियम के अनुसार आयकर विभाग को देना अनिवार्य है। कुबेर नगरी के अमीर अब आयकर विभाग के रडार पर होने की जानकारी सामने आ रही है। आयकर विभाग 50 से 200 करोड़ की संपत्ती वाले उद्योजक, राजनेता से पूछताछ कर सकता है ऐसी जानकारी सामने आ रही है।
तकनीक के भरोसे एक क्लिक पर संपत्ति की जानकारी पता चलती है। तुमसर शहर को कुबेर नगरी माना जाता है। इस शहर से आयकर कितना भरा जाता है इसकी जानकारी विभाग निकाल रहा है। शहर से आयकर अदा करने वाले की संख्या बेहद कम होने की जानकारी सामने आ रही है। इससे शहर के आयकर विभाग के रडार पर बड़े उद्योजक, राजकीय व्यक्ति, ठेकेदार, जमीन विक्रेता, अभियंता होने की जानकारी सामने आ रही है। शहर के अमीर लोगों ने बड़ी संख्या में खेती खरीदी की है।
खेती खरीदी करते समय आय का स्त्रोत क्या था?, इमारत निर्माण तथा व्यवसाय की जानकारी आयकर विभाग जमा कर रहा है। इसी तरह से शिक्षा क्षेत्र के कुछ लोग भी आयकर विभाग की सूची में है। इसके लिए आयकर विभाग ने तुमसर शहर में विशेष अभियान चलाया। आने वाले दिनों में जांच तेज होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
Created On :   12 April 2025 6:11 PM IST