- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जिला अस्पताल में गंदगी के बीच पानी...
जिला अस्पताल में गंदगी के बीच पानी पीने को मजबूर मरीज

By - Bhaskar Hindi |12 Nov 2022 2:27 AM
शहडोल जिला अस्पताल में गंदगी के बीच पानी पीने को मजबूर मरीज
डिजिटल डेस्क,शहडोल। शासकीय जिला अस्पताल में मरीज व उनके परिजन गंदगी के बीच पानी पीने का मजबूर हैं। अस्पताल के प्रसूती वार्ड के सामने पेयजल के लिए वाटर कूलर के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इस वाटर कूलर के ठीक पीछे सड़ांध मारती गंदगी फैली हुई है। इसी वाटर कूलर का पानी प्रसूताएं और उनके परिजन पी रहे हैं। जबकि इस स्थान को सबसे ज्यादा साफ सुथरा होना चाहिए। मरीजों के पेयजल के लिए बने यह स्थान देखरेख के अभाव में बदतर बन गया है।
Created On : 12 Nov 2022 7:54 AM
Tags
Next Story