- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- समाज निर्माण में डॉ.अंबेडकर के...
Shahdol News: समाज निर्माण में डॉ.अंबेडकर के योगदान को किया याद

- अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
- भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Shahdol News: अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के नागरिकों के साथ ही छतवई, सिंहपुर, जमुई, धुरवार, नवलपुर सहित आसपास गांव के बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा शहर में इंदिरा चौक, गांधी चौक, पुरानी नगर पालिका होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग, छात्र, महिलाएं व बालिकाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक मनीषा सिंह, महामंत्री संतोष लोहानी, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, मनोज शर्मा, सुशील शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, सिल्लू रजक, निभा गुप्ता, उर्मिला कटारे, नीलम चतुर्वेदी, रविंद्र वर्मा, सौरभ, शोभित वर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्र्यापण कर देश व समाज के कल्याण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा गया कि यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कुलदीप निगम, आजाद बहादुर सिंह, राजीव शर्मा, पीयूष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   15 April 2025 1:37 PM IST