- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब एक्वा लाइन पर हर 15 मिनट में...
अब एक्वा लाइन पर हर 15 मिनट में दौड़ेगी मेट्रो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब एक्वा लाइन (सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर) मार्ग पर हर 15 मिनट बाद मेट्रो चलेगी। इससे पहले ऑरेंज लाइन पर ही यह सुविधा थी। 14 मार्च से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। नागपुर शुरू हुई मेट्रो सेवा को लेकर उत्साहित लोगों को इसकी सैर करते हुए भी देखा जा सकता है।
11.5 किमी की दूरी
इस लाइन की लंबाई 11.5 किमी है, जिसमें 6 मेट्रो स्टेशन लोकमान्य नगर, वासुदेव नगर, सुभाष नगर, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, झांसी रानी और सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन का समावेश है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या मे शैक्षणिक संस्थाएं होने से विद्यार्थों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इस परिसर के औद्योगिक क्षेत्र होने से छोटी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर या वासुदेव नगर तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को 20 रुपए किराया लगेगा।
200 फेरियां
उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी से इस लाइन पर हर आधे घंटे में मेट्रो चलाई जा रही थी। इसमें वृद्धि कर अब हर 15 मिनट में ट्रेन उलब्ध कराई जाएगी। सीताबर्डी स्टेशन से सुबह 8 से रात 8.30 बजे तक लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए महामेट्रों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एक्वा लाइन पर 15 मिनट में ट्रेन मिलने के बाद ऑरेंज और एक्वा लाइन दोनों पर प्रतिदिन 200 मेट्रो की फेरियां लगेंगीं।
Created On :   13 March 2020 11:39 AM IST