Nagpur News: जावेद अख्तर को नामदेव ढसाल समष्टी पुरस्कार, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत

जावेद अख्तर को नामदेव ढसाल समष्टी पुरस्कार, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत
  • जावेद अख्तर को ‘नामदेव ढसाल समष्टी’ पुरस्कार
  • पिछले 50 वर्षों के अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया

Nagpur News. प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक जावेद अख्तर को ‘नामदेव ढसाल समष्टी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें साहित्य और भाषा के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया। समष्टी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह समारोह मुंबई के अण्णा भाऊ साठे नाट्यगृह में संपन्न हुआ, जहां नागपुर के प्रख्यात कवि लोकनाथ यशवंत ने जावेद अख्तर को पुरस्कार भेंट किया।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत

यह पुरस्कार हर वर्ष समाज, साहित्य और विचार क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी, और पहला पुरस्कार खुद लोकनाथ यशवंत को मिला था। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कला और साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। डॉ. स्वप्नील ढसाळ, हरेश तांबे, वैभव छाया, डॉ. रेवेत कानिंदे समेत समष्टी फाउंडेशन के कई सदस्य इस मौके पर मौजूद थे। समारोह में विचार, संवेदना और विद्रोह को जोड़ते हुए जावेद अख्तर के कार्यों को गहराई से सराहा गया और उनके सृजनात्मक योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।



Created On :   13 April 2025 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story