- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पेट में चाकू घोंपकर एक युवक की...
Nagpur News: पेट में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

- विवाद के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा था
- घर जाने के बाद आरोपी ने विवाद किया
Nagpur News. यशोधरा नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक मो. नईम मो. वकील अंसारी (28), प्रवेश नगर, यशोधरा नगर निवासी है। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देेने की बात सामने आयी है। आरोपी आसिफ उर्फ धांधल बबलू खान (23), प्रवेश नगर और रोहित शिशुपाल जगताप (22), यशोधरा नगर निवासी है। बताया जाता है कि, मृतक नईम और आरोपी आसिफ रिश्तेदार हैं और एक ही इलाके में आस-पास में रहते हैं। दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ समय दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह भी आसिफ और नईम के बीच विवाद हुआ था। आसिफ ने उसे धमकाया था। नईम ने इसकी शिकायत यशोधरा नगर थाने में की थी। पुलिस ने आसिफ और रोहित को थाने बुलाकर उनके खिलाफ असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज कर शाम तक थाने में ही बिठाकर रखा और दोबारा विवाद करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया।
घर जाने के बाद आरोपी ने विवाद किया | रात 8 बजे नईम अपने घर के सामने खड़ा था, तभी आसिफ और रोहित वहां पहुंचे। पुलिस थाने में शिकायत करने की बात को लेकर दोबारा उनमें विवाद हुआ। इस दौरान आसिफ और रोहित ने नईम के पेट पर चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से नईम जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसिफ का चाकू नईम के पेट में रह गया और मूंठ उसके हाथ में रह गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। नईम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान नईम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाने के अधिकारी सुहास राऊत सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उपायुक्त निकेतन कदम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
यह बात भी कचोटती थी
बताया जाता है कि, आरोपी आसिफ का ममेरा भाई अक्सर मो. नईम से बातें करता था। मो. नईम उसे नशाखोरी से दूर रहने की सलाह देता था। यह बात अासिफ को कचोटती रहती थी कि, वह उसके ममेरे भाई से क्या बातें करता है।
Created On :   13 April 2025 8:36 PM IST