- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वडेट्टीवार ने फिर पूछा सवाल -...
Nagpur News: वडेट्टीवार ने फिर पूछा सवाल - मंगेशकर अस्पताल को कैसे मान लें धर्मदाय संस्था

- 20 रुपए की बजाय 600 लिए जाते हैं धर्मदाय अस्पताल है
- मंगेशकर अस्पताल को कैसे मान लें धर्मदाय संस्था
Nagpur News. पुणे के मंगेशकर अस्पताल व्यवस्थापन को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुन: सवाल दागा है। कुछ उदाहरण के साथ उन्होंने कहा है कि, इस अस्पताल को धर्मदाय कैसे मान लें? समय पर उपचार होता, तो एक बहन का जीवन बच जाता। मंगेशकर परिवार के संबंध में वक्तव्य किया, तो मेरे पर टिप्पणी की जाने लगी है, लेकिन मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है।
मनमानी के कई उदाहरण
शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में वडेट्टीवार ने कहा- मंगेशकर अस्पताल की मनमानी के कई उदाहरण दे सकता हूं। प्रकाश आमटे समाजसेवक थे। कर्करोग हुआ, तो उन्हें दीनानाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले कहा गया कि, आमटे से एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा, लेकिन उपचार आरंभ हुआ, तो बाहर से दवा लाने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे गए। महाराष्ट्र भूषण समाजसेवक को भी नहीं छोड़ा गया। विदर्भ साहित्य संघ के उत्सव में लता मंगेशकर ने मुफ्त गाने का आश्वासन दिया था। साहित्य संघ ने तैयारी कर संपर्क किया, तब संदेश मिला कि, फाइव स्टार होटल की व्यवस्था करो। स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करो। 22 लाख रुपए का खर्च बताया गया। संघ ने चेक से रुपए देने की तैयारी दर्शायी। तब हृदयनाथ मंगेशकर से जवाब मिला, चेक नहीं कैश दो। विदर्भ साहित्य संघ ने लता मंगेशकर से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि, हृदयनाथ मंगेशकर जो कह रहे हैं, वैसा करो। आखिरकार वह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। एक सांसद ने साहित्य सम्मेलन में आने के लिए लता मंगेशकर को निमंत्रण दिया, तो सम्मेलन में आने के लिए 2 लाख रुपए मांगे गए। सांसद ने 2 लाख रुपए दिए। कार्यक्रम की तारीख पास आने पर 3 लाख रुपए मांगे गए। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल का 7वां माला मंगेशकर परिवार के लिए आरक्षित है।
20 रुपए की बजाय 600 लिए जाते हैं धर्मदाय अस्पताल है, पर जांच के लिए बीस रुपए के बजाय 600 रुपए लिए जाते हैं। जवाहरलाल नेहरू के सामने गाने का एक कार्यक्रम आयोजित था। आशा भोंसले को आमंत्रित किया गया, लेकिन लता मंगेशकर ने गीत गाए। वह कार्यक्रम भी मानधन लेकर हुआ। नेहरू के सामने गायन भी नि:शुल्क नहीं था। जो अस्पताल विधायक के पीए से 10 लाख रुपए की मांग करता, हो उसे धर्मदाय व गरीबों का अस्पताल कैसे कह सकते हैं।
Created On :   13 April 2025 8:41 PM IST