- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ओडिशा और आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़...
ओडिशा और आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात, जिले में कहीं-कहीं हो सकती है बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आेडिशा व आंध्रप्रदेश तट की आेर बढ़ने से नागपुर समेत पूर्वी विदर्भ में तापमान गिरने की संभावना है। पूर्वी विदर्भ में भले ही तापमान कम हो, लेकिन पश्चिमी विदर्भ में चिलचिलाती धूप जारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर मौसम में परिवर्तन होगा आैर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साेमवार को भले ही तपन महसूस हुई, लेकिन मंगलवार से पारा नीचे आकर गर्मी से राहत मिल सकती है। नागपुर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। यह आेडिशा व आंध्र तट की ओर जैसे-जैसे करीब आएगा, पूर्वी विदर्भ में तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही 24 घंटे बाद नागपुर व आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विदर्भ में पारा आैर ऊपर जा सकता है आैर लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। हीट वेव की भी चेतावनी दी गई है।
अकोला सबसे गर्म
सोमवार को विदर्भ में अकोला सबसे गर्म रहा। अकोला का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अकोला, अमरावती, वाशिम व यवतमाल में कुछ जगहों पर हीट वेव की चेतावनी दी गई है। वर्धा जिले का आधा हिस्सा पूर्वी व आधा हिस्सा पश्चिमी विदर्भ की आेर है। यहां तापमान बढ़ सकता है।
Created On :   10 May 2022 2:58 PM IST