- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लड़कियों से मसाज करवाना पड़ा महंगा, ...
लड़कियों से मसाज करवाना पड़ा महंगा, अश्लीलता से मना किया तो डूब गए पैसे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लड़कियों से मसाज कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने मसाज के लिए ऑनलाइन जमा किए तीन हजार रुपए भी डूब गए। आरोपी के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। साइबर सेल की मदद से आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गूगल पे पर ट्रांसफर किए 3 हजार रुपए
फरियादी फ्रेंड्स कालोनी निवासी रवींद्र महेंद्रसिंह धनखड़ (28) है। 9 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे मसाज कराने के इरादे से रवींद्र ‘परिनाइट डाॅट काॅम’ साइट पर सर्च कर रहा था। सर्च के दौरान साइट पर रवींद्र को एक मोबाइल नंबर भी मिला। रवींद्र ने मसाज के बारे में पूरी मालूमात हासिल करने के बाद गुगल-पे से खाते में ऑनलाइन तीन हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होते ही रवींद्र को दूसरी तरफ से एक वॉट्स एप कॉल आया।
अश्लीलता के मांगे 2 हजार
फोनकर्ता ने रवींद्र को बताया कि, जो लड़कियां उसकी मसाज के लिए आने वाली हैं, उनके साथ कोई अनुचित प्रकार करने के बदले में ओर दो हजार रुपए लगेंगे। रवींद्र ने अनुचित प्रकार नहीं करने की बात करते हुए दो हजार रुपए देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर फोनकर्ता ने रवींद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और रुपए लौटाने से भी मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण साइबर श्रेणी के तहत आने से इसे साइबर सेल के पास भेज दिया गया। प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अत्याधुनिक साइबर सेल और साइबर विशेषज्ञ घटना के इतने दिनों बाद भी आरोपी को तलाश नहीं कर पाए है।
Created On :   2 March 2020 3:24 PM IST