- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ठाकरे सरकार का फैसला- महाराष्ट्र...
ठाकरे सरकार का फैसला- महाराष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंडल का अस्तित्व खत्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंडल को राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल में समाहित करने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य की फडणवीस सरकार के तत्कालिन शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने महाराष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंडल बनाने का फैसला किया था।
पिछले दिनों राज्य की मौजूदा स्कूली शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड ने इसे बंद करने का एलान किया था। राज्य सरकार कहना है कि सरकार सभी को एक समान शिक्षा देना चाहती है। कुछ विशिष्ट लोगों को अलग से शिक्षा देने के लिए इस तरह का शिक्षण मंडल बनाने को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति थी। साथ ही किसी भी नए पाठ्यक्रम के लिए राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद से मान्यता लेना जरुरी होता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया था। शिक्षा विभाग का मत है की राज्य में दो परीक्षा मंडल नहीं होने चाहिए।
Created On :   17 March 2020 10:38 PM IST