Mumbai News: गारगाई बांध परियोजना के लिए वन्यजीव और पर्यावरण की मंजूरी, मुख्यमंत्री का फैसला

गारगाई बांध परियोजना के लिए वन्यजीव और पर्यावरण की मंजूरी, मुख्यमंत्री का फैसला
  • मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव मंडल की बैठक में लिया फैसला
  • गारगाई बांध परियोजना के लिए वन्यजीव और पर्यावरण की मंजूरी

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पालघर की गारगाई बांध परियोजना के लिए आवश्यक वन्यजीव और पर्यावरण संबंधी मंजूरी प्रदान की है। इससे मुंबई की पेयजल की आवश्यक मानी जाने वाली परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के परिवेष पोर्टल पर उपलब्ध मानचित्र को आधार मानकर व्याघ्र भ्रमण मार्ग (टाइगर कॉरिडोर) निश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मार्ग के लिए किसानों की जमीनों को स्वेच्छा से अधिग्रहित करने का फैसला लिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव मंडल की 24 वीं बैठक हुई। इस मौके पर राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, प्रदेश के वित्त राज्य आशीष जयस्वाल, प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) पंकज भोयर, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रविण परदेशी, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकर परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल) शोमिता बिश्वास, और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्रीनिवास राव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गारगाई बांध को जल्द बनाने के लिए वन विभाग के नियमों के अनुसार वन्यजीव और पर्यावरण संबंधी अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के सामने त्रुटिरहित प्रस्ताव जल्द पेश करें। जिसके बाद केंद्र सरकार से आवश्यकम मंजूरी मिलने से परियोजना को गति मिल सकेगी। मुख्यमंत्री मुंबई की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए पीने के पानी के लिए गारगाई परियोजना आवश्यक है। इस परियोजना के तहत 844.879 हेक्टेयर भूमि के डायवर्जन प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से मुंबई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान बैठक में संरक्षित क्षेत्रों और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत ढांचे वाली परियोजनाओं के लिए वन भूमि के बदले व्याघ्र परियोजनाओं से सटे व्याघ्र भ्रमण मार्ग पर स्थित जमीन को वनीकरण के लिए स्वेच्छा से अधिग्रहित किया जाएगा। बैठक में जयकवाड़ी पक्षी अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र में फ्लोटिंग सोलर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी गई।


Created On :   17 April 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story