- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र: राजभवन में दर्जनभर...
महाराष्ट्र: राजभवन में दर्जनभर कर्मचारी कोरोना संक्रमित, राज्यपाल ने खुद को किया आइसोलेट

By - Bhaskar Hindi |12 July 2020 7:12 AM IST
महाराष्ट्र: राजभवन में दर्जनभर कर्मचारी कोरोना संक्रमित, राज्यपाल ने खुद को किया आइसोलेट
हाईलाइट
- महाराष्ट्र के राज्यपाल ने खुद को किया आइसोलेट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रविवार को मिली।
कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। हालांकि, जल्द ही उनका बृहन्मुंबई नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और टेस्ट किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक संक्रमण के स्रोत की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, वहीं नागरिक स्वास्थ्य दल दक्षिण मुंबई में राजभवन परिसर में विभिन्न एहतियातन उपाय करने में लगे हुए हैं।
Created On :   12 July 2020 12:30 PM IST
Next Story