- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उद्योग मंत्री ने कहा - नोटबंदी के...
उद्योग मंत्री ने कहा - नोटबंदी के बाद बंद हुए 317 कारखाने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार के साल 2016 के नोट बंदी के फैसले के बाद अगले साल 2017-18 में महाराष्ट्र में 317 कारखाना बंद हो गए। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने यह जानकारी दी। देसाई ने बताया कि राज्य में 2017-18 के दौरान 317 कारखाना बंद हो गए। इस कारण 14 हजार 787 मजदूरों का रोजगार प्रभावित हुए। कांग्रेस सदस्य अनंत गाडगील ने इस संबंध में सवाल पूछा था। इसके लिखित जवाब में देसाई ने बताया कि औद्योगिक आस्थापना बंद होने की जानकारी मिलते ही संबंधित कार्यालय की ओर से जांच की जाती है। अगर मजदूरों की हड़ताल के कारण कारखाना बंद होता है तो विभाग की ओर से समझौते का प्रयास किया जाता है।
देसाई ने बताया कि चौथे अखिल भारतीय प्रगणनानुसार मार्च 2007 तक राज्य में 37 हजार 753 सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग बंद हुए थे। उसके बाद से औद्योगिक प्रगणना नहीं हुई है।
Created On :   2 March 2020 10:08 PM IST