- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विमान खींचने वाले वाहन में लगी आग,...
विमान खींचने वाले वाहन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By - Bhaskar Hindi |10 Jan 2022 4:02 PM IST
टला बड़ा हादसा विमान खींचने वाले वाहन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एयर इंडिया के विमान को खिंचकर ले जाने वाले एक वाहन में आग लग गई। वाहन उस विमान से थोड़ी ही दूरी पर था जिसमें 85 लोग सवार थे। सुबह 11 बजे के करीब हवाई जहाज मुंबई से जामनगर के लिए उड़ान भरने वाला था इसी दौरान हादसा हुआ। आग लगते ही मौके पर मौजूद फायर फाइटिंग टीम ने 10 मिनट के भीतर इस पर काबू पा लिया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाय़ करीब 20 मिनट बाद जामनगर जाने वाली हवाई जहाज ने सुरक्षित उड़ान भरी।
Created On :   10 Jan 2022 9:31 PM IST
Next Story