- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- करंट से लगने से युवक की मृत्यु
करंट से लगने से युवक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, गोंदिया | आमगांव तहसील के आमगांव निवासी नितेश नेवारे नामक 20 वर्षीय युवक की बुधवार, 6 अप्रैल को ग्राम पदमपुर में भरत शेंडे के खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नितेश नेवारे बकरियों के चारे के लिए घास लाने हेतु पदमपुर निवासी भरत शेंडे के खेत में गया हुआ था। घास काटते समय बोरवेल के विद्युत पंप के लिए लगाए गए विद्युत तार की ओर ध्यान न जाने से नितेश के हाथ में पकड़ा हसिया विद्युत तार के संपर्क में आ गया एवं करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि मृतक नितेश ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। घटना के संदर्भ में आमगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नितेश का शव पोस्टमार्टम के लिए आमगांव के ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया है।
Created On :   7 April 2022 7:02 PM IST