Gondia news: गोंदिया की सड़कों पर हाथ छोड़कर स्टंटबाजी कर रहे युवक का वीडियो वायरल

गोंदिया की सड़कों पर हाथ छोड़कर स्टंटबाजी कर रहे युवक का वीडियो वायरल
  • तनारा-नवेगांव मार्ग का मामला
  • जान से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Gondia News खुद को मशहूर कराने के लिए इन दिनों युवक जानलेवा स्टंट कर सोशल मीडिया पर वायरल करते नजर आते हैं। ऐसे स्टंट से खुद की जान के साथ अन्यों की जान को भी खतरा निर्माण करते हैं। इसीतरह का एक खतरनाक वीडियो गोंदिया जिले का है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक युवक दोनों हाथ छोड़कर सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि खुद की जान के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर गोंदिया पुलिस संज्ञान लेगी क्या ? इस तरह का सवाल भी अब नागरिक कर रहे हैं।

बता दें कि, गोंदिया जिले के रतनारा-नवेगांव मार्ग पर एक युवक बगैर नंबर की मोटरसाइकल पर जानलेवा स्टंड करता हुआ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। यह वीडयो गोंदिया के प्रमुख गोंदिया विधानसभा ग्रुप पर बुधवार 9 अप्रैल को वायरल किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि, युवक दोनों हाथ छोड़कर मोटरसाइकल तेज रफ्तार से दौड़ा रहा है और इसी दौरान आगे से एक टिप्पर आ रहा है, उसके बावजूद भी वह युवक स्टंट करते हुए आगे निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान यदि उस युवक का मोटरसाइकल से नियंत्रण छूट जाता तो बड़ी दुर्घटना होने को टाला नहीं जा सकता था।

जैसे ही यह वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गोंदिया विधानसभा ग्रुप पर सक्रिय सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया लिखकर पुलिस ने संज्ञान लेने की भी बात रखी। बता दें कि, गोंदिया विधानसभा ग्रुप पर जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल है। क्या उस वायरल वीडिओ पर जिला पुलिस संज्ञान लेगी, इस तरह का सवाल भी अब सोशल मीडिया पर किया जा रहा है।

स्टंटबाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। संबंधित पुलिस कर्मियों को इस संदर्भ में सूचना देकर मोटरसाइकिल चालक की पहचान करने के निर्देश दिए गए हंै। हालांकि वीडिओ में बगैर नंबर की दोपहिया वाहन दिखाई दे रहा है। - नागेश भास्कर, पुलिस निरीक्षक, यातायात विभाग, गोंदिया


Created On :   10 April 2025 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story