- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राजस्थान के सीएम गहलोत बोले -...
राजस्थान के सीएम गहलोत बोले - बीजेपी केवल मुखौटा, आरएसएस चला रही है मोदी सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चला रहा है। भाजपा को केवल मुखौटा है। इस भाजपा सरकार को कोई भी नियुक्ति करने से पहले संघ की अनुमति लेनी पड़ती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने मुंबई पहुंचे गहलोत ने बुधवार को मुंबई कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है। भाजपा का लोकतंत्र में यकीन नहीं है। जनता जल्द ही समझ जाएगी कि असली कौन है और नकली कौन? उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव भावनात्मक मुद्दे उठाकर जीता। उसे विचाराधारा, नीतियों या कार्यक्रम पर वोट नहीं मिले। केंद्र ने हर बात को छिपाया है। उन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर अभियान चलाया।
आरएसएस चला रही मोदी सरकार
गेहलोत ने सवाल किया कि क्या हम राष्ट्रवादी नहीं है? उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति का कहना है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की आलोचना करने के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीवी नरसिंहराव की आर्थिक नीतियों को अपनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री गेहलोत ने कहा कि सरकार ने काले धन को वापस लाने के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन नोटबंदी के दौरान काले धन को सफेद कर लिया गया। जीएसटी के बाद टैक्स कलेक्शन घट गया है और राज्यों की वित्तीय सेहत बिगाड़ने में केंद्र का बड़ा हाथ है। भाजपा को इकोनॉमी की समझ ही नहीं है। ऐन विधानसभा चुनाव के वक्त राकांपा प्रमुख शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल को ईडी का नोटिस भेजा गया। देश में इस वक्त क्या चल रहा है, यह हर भारतीय को समझने की जरूरत है।
Created On :   16 Oct 2019 8:49 PM IST