- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप...
धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप बनाने भाजपा की मांग

By - Bhaskar Hindi |18 Oct 2019 2:20 PM IST
धूप से बचने मतदान केंद्रों पर मंडप बनाने भाजपा की मांग
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा ने चुनाव आयोग से राज्य में बढ़ते तापमान के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मंडप और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे को पत्र दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि अक्टूबर महीने में बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए मंडप और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर वोंटिग के लिए कतार में खड़े मतदाताओं में से वरिष्ठ नागरिकों को बैठने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।
Created On :   18 Oct 2019 7:50 PM IST
Next Story