- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जन्मदिन के जश्न की अब होगी जांच,...
जन्मदिन के जश्न की अब होगी जांच, एडिशनल सीईओ को सौंपी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कार्यालय में जन्मदिन का जश्न मनाने वाले जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को अब जांच का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्ष के आदेश पर सीईओ संजय यादव ने एडिशनल सीईओ को जांच की कमान सौंपी है। कार्यालयीन कामकाज के समय में विभाग के एक कर्मचारी का कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें वायरल होने पर बवाल हो गया। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर जांच कमेटी बैठाई गई है।
यह है पूरा मामला
6 मार्च को ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के वरिष्ठ लिपिक पराग बालपांडे का जन्मदिन था। विभाग के कर्मचारियों ने जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। कार्यालय के भीतर कार्यालयीन कामकाज के समय में ही पार्टी मनाई गई। बकाायदा भोजन के टेबल लगाकर खान-पान का लुत्फ उठाया गया। विभाग के कर्मचारियों की इस हरकत से कार्यालयीन आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। दो वर्ष पहले तत्कालीन सीईओ कादंबरी बलकवड़े के कार्यकाल में कार्यालयीन आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला सामने आया था। निर्माणकार्य विभाग के कर्मचारी विभाग प्रमुख को बिना पूर्व सूचना दिए विदेश यात्रा पर चले गए थे। तत्कालीन सीईओ बलकवड़े ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद जिला परिषद कर्मचारी होश में नहीं आए।
Created On :   12 March 2020 11:46 AM IST