- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- थर्टी फर्स्ट पार्टी में हमला,...
थर्टी फर्स्ट पार्टी में हमला, परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोप है कि उन्होंने थर्टी फर्स्ट की पार्टी में हमला कर व्यक्ति को पीटा था। शिकायतकर्ता विनेश मोहब्बत बिसेन (29) समता नगर निवासी है, जबकि आरोपी कोराड़ी, ओम नगर निवासी शंकर यादव (25), सुभाष यादव और उनकी पत्नी है। थर्टी फर्स्ट की रात शिकायतकर्ता ओम नगर में िमत्रों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी में शोर शराबा होने से पड़ोस में रहने वाले यादव परिवार के उक्त सदस्यों ने उन्हें शोर-गुल करने से मना िकया था। इस बात को लेकर हुए विवाद में शिकायतकर्ता और यादव परिवार के सदस्यों में भिड़ंत हुई थी। दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हुआ था। जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को यादव परिवार के उक्त सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   4 Jan 2022 5:04 PM IST