- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- Crime: कांग्रेस नेता ने संपति विवाद...
Crime: कांग्रेस नेता ने संपति विवाद में बेटे पर गोली दागकर की हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अकोला में संपति विवाद को लेकर कांग्रेस नेता ने अपने बेटे की गोली दागकर हत्या कर दी। घटना जठारपेठ चौक परिसर में केला प्लॉट में इंद्रायणी मतिमंद शाला के पास ब्रम्हांडनायक अपार्टमेंट में हुई। मृतक मनीष भारती है। आरोपी बाबा भारती है। बताया जाता है कि बाबा भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि बाबा भारती काँग्रेस के नेता हैं। उनका बेटा राजेश भारती भी कांग्रेस का बड़ा नेता है। बाबा भारती व उनके बेटे मनीष भारती के बीच संपति को लेकर काफी दिनों से विवाद शुरू था।
यह विवाद बढ़ता जा रहा था। मनीष भारती अपने पिता बाबा भारती के घर पर घातक शस्त्र लेकर गया। अपने पिता से विवाद किया। बेटे मनीष के हाथ में घातक शस्त्र देखकर उसके पिता बाबा भारती ने बचाव के लिए अपनी बंदूक निकाली और बेटे को अपनी ओर आता देखकर गोली दाग दी। गोली मनीष के सीने में जा लगी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर शहर उपअधीक्षक व स्थानीय अपराध शाखा पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी पहुंचे थे। पुलिस ने बाबा भारती को गिरफ्तार कर लिया हे। बाबा भारती ने पुलिस को जानकारी दी है। मनीष भारती को तीन दिन पहले ही तीन माह के लिए तडीपार किया गया था। यह अापराधिक प्रवृत्ति का होने से घर के लोग काफी परेशान रहते थे।
Created On :   3 Feb 2020 4:08 PM IST