Nagpur News: नागपुर में अर्बन हाट केंद्र बनेगा, राहत की और भी कई घोषणाएं

नागपुर में अर्बन हाट केंद्र बनेगा, राहत की और भी कई घोषणाएं
  • विभिन्न प्रकल्पों को गति दी जाएगी
  • राहत की और भी कई घोषणाएं

Nagpur News. राज्य सरकार ने बजट में विविध योजनाओं व प्रयासों की घोषणाएं की हैं। नागपुर में अर्बन हाट केेंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र हैंडलूम कामगारों को प्रोत्साहन व सुविधा देगा। इसके अलावा नागपुर में विविध प्रकल्पों को गति दी जाएगी। वित्तमंत्री अजित पवार ने विधानसभा में व वित्त राज्यमंत्री आशीष जैस्वाल ने विधानपरिषद में बजट पेश किया।

जानें - बजट में उपराजधानी कहां

मुंबई, नागपुर व पुणे महानगर के नागरिकों को पर्यावरण पूरक, सुविधायुक्त, वातानुकुलित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 143.57 किमी लंबाई को मेट्रो कार्यान्वित किया गया है।

नागपुर मेट्रो के 40 किमी लंबाई का पहला चरण पूरा हुआ है। दूसरा चरण 6,708 करोड रुपये की लागत का है। 43.80 किमी लंबाई का काम प्रगतिपथ पर है।

नागपुर में डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल को निजी सहयोग से श्रेणी वर्धन व आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्रवासी व मालवाहक क्षमता में वृद्धि होगी। विदर्भ विकास को गति मिलेगी।

वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ प्रकल्प को तत्वत: मंजूरी दी है। प्रकल्प की लागत 88,574 करोड़ रुपये है। प्रकल्प का लाभ क्षेत्र 3 लाख, 71 हजार 277 हेक्टेयर है। प्रकल्प का लाभ नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला व बुलढाणा जिले को मिलेगा। प्रकल्प का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।

राज्य में 18 नए न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। इनमें दर्यापुर, पौड, इंदापुर, जुन्नर, पैठण, गंगापुर, आर्वी, काटोल, वणी, तुलजापुर, हिंगोली का समावेश है।

Created On :   11 March 2025 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story