नागपुर: लोकतंत्र बचाने और देश को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम दो संतान पैदा करें हिंदू

लोकतंत्र बचाने और देश को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम दो संतान पैदा करें हिंदू
  • विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गोविंद शेंड का बयान
  • बांग्लादेश की स्थिति को लेकर दिया बयान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकतंत्र को बचाने और देश की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं से जनसंख्या बढ़ाने का आवाहन किया है। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र व गोवा प्रांत के क्षेत्र मंत्री गोविंद शेंडे ने कहा है कि हिंदुओं ने कम से कम 2 संतान पैदा करना चाहिए। विभाजन के समय बांग्लादेश में हिंदू की संख्या 32 प्रतिशत थी। अब 8 प्रतिशत से भी कम हो गई है। वहां हिंदू लगातार अत्याचार की बलि चढ़ रहे हैं। भारत में हिंदू की संख्या कम होगी तो बांग्लादेश समान स्थिति बन जाएगी।

गुरुवार को धंतोली स्थित विहिंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में शेंडे बोल रहे थे। बांग्लादेश में अराजकता पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा- कुछ वर्षों में हिंदुओं की संख्या 8 प्रतिशत से कम होने पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा है। लिव इन रिलेशनशिप कायम रहा तो भारत में भी हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। हिंदू की संख्या अधिक रहने पर ही लोकतंत्र कायम रहेगा। अन्यथा भारत में बांग्लादेश समान स्थिति बन जाएगी। प्रत्येक हिंदू दो संतान को जन्में तब ही देश सुरक्षित रहेगा। फिलहाल बांग्लादेश में हिंसा व अराजकता है। वहां के प्रधानमंत्री के इस्तीफे व देश से बाहर जाने के बाद अराजकता और भी बढ़ी है। कानून व्यवस्था पर संकट है। तनाव की स्थिति में बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचार बढ़ा है।

वहां कई दिनों से हिंदू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल, व्यापारी प्रतिष्ठान व घरों का नुकसान किया जा रहा है। बांग्लादेश के सभी जिलों में हिंसा की स्थिति है। मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार हुई हिंसाओं का परिणाम है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या कम हुई है। अब कुछ प्रतिशत तक ही सीमित है। बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को भारत नजरअंदाज नहीं कर सकता है। दुनिया भर के शोषित, विस्थापित लोगों को मदद करना हमारी परंपरा रही है। बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक कदम उठाएगी। भारत सीमा पर बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकना होगा। पत्रकार वार्ता में विदर्भ प्रांत मंत्री प्रशांत तितरे, निरंजन रिसालदार उपस्थित थे।

Created On :   8 Aug 2024 3:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story