बढ़ रहे मरीज: कुष्ठरोगियों में महिलाओं का प्रमाण 50 फीसदी , स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में खुलासा

कुष्ठरोगियों में महिलाओं का प्रमाण 50 फीसदी , स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में खुलासा
  • कुष्ठरोगियों में महिलाओं का प्रमाण 50 फीसदी स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में हुआ खुलासा 2027 तक कुष्ठरोग खत्म करने का लक्ष्य
  • अप्रैल से जुलाई 2024 के दौरान जिले में 309 नये मरीज मिले
  • मरीजों में महिलाओं की संख्या 146

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कुष्ठरोगियों के कुल मरीजाें में महिलाओं का प्रमाण 50 फीसदी होने की जानकारी है। हाल ही में कुष्ठरोगियों की विकृति दूर करने सरकारी अनुदान योजनाअंतर्गत सर्जरियां की गई। इस दौरान यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अप्रैल से जुलाई 2024 के दौरान जिले में 309 नये मरीज मिले थे। इनमें ग्रामीण के 216 व शहर के 93 मरीजों का समावेश है।

मरीजों में महिलाओं की संख्या 146 है। कुष्ठरोग के सक्रिय मरीजों की संख्या 578 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की सहायक संचालक (कुष्ठरोग) डॉ. दीपिका साकोरे ने बताया कि कुष्ठरोग काे नियंत्रित कर खत्म करने का विभाग का उद्देश्य है। इसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। जिन्हें विकृति आ चुकी है, उनके लिए उपचार व्यवस्था व अनुदान योजना अंतर्गत सर्जरी कर सामान्य करने का कार्य शुरु है। 2027 तक बीमारी खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मरीजों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। मरीजों का पता चलनेपर उनकी जांच व उपचार किया जा रहा है।

मेडिकल में डॉक्टरों के लिए 24 घंटे कैंटीन : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (में) डॉक्टरों के लिए नई कैंटिन का शुभारंभ हुआ है। उद्घाटन अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने किया। यह कैंटीन 24 घंटे शुरु रहेगी। कैंटीन में चाय, कॉफी, नाश्ता आदि मिलेगा। रात्रकालीन ड्यूटी करनेवालों के लिए इस कैंटीन से राहत मिलेगी। मार्ड की पहल पर यह कैंटीन शुरु हुई है। मेडिकल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समीप एक पुरानी कैंटीन है। यह कैंटीन 5 बजे बंद होती है। यहां भोजन की व्यवस्था नहीं है।

नई कैंटीन में दोपहर का व रात का भोजन मिलेगा। डॉ. गजभिये ने मार्ड के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया। इस अवसर पर मार्ड के अध्यक्ष डॉ. शुभम महल्ले, सचिव डॉ. प्रतीक डेबाजे, उपअधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र माहोरे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे, डॉ. अशोक दिवाण, मार्ड चे डॉ. अनिकेत दौंड, डॉ. अरुण लालगे, डॉ. श्रुति लोहिया, डॉ. जयेश रोटे, डॉ. दीक्षा बजाज, कैंटीन संचालक शम्मी चहांदे उपस्थित थे।

Created On :   29 Aug 2024 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story