- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हिटलर के बाद ममताजी तानाशाह, पश्चिम...
मीडिया से बातचीत: हिटलर के बाद ममताजी तानाशाह, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा

- मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा
- रेपिस्ट के साथ राजनेताओं का गठजोड़
- महायुति को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता रेप कांड को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा है-हिटलर के बाद अगर कोई तानाशाह है तो वह ममताजी है। उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। विजयवर्गीय ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। बुधवार को विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत की।
विजयवर्गीय को भाजपा ने नागपुर की 12 विधानसभा सीटों में चुनाव कार्य प्रभारी नियुक्त किया है। इसी सिलसिले में वे विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पदाधिकारियों से चर्चा के लिए यहां आए है। सुबह सबसे पहले उन्होंने रेशमबाग स्थित डॉ.केशव हेडगेवार स्मारक मंदिर में जाकर स्मारक के दर्शन किए। बाद में दीक्षाभूमि में भगवान बुद्ध व बाबासाहब आंबेडकर को अभिवादन किया। उनके साथ पूर्व विधानपरिषद सदस्य गिरीश व्यास सहित अन्य पदाधिकारी थे। कोलकाता रेपकांड को लेकर विजयवर्गीय ने कहा-बहुत शर्म की बात है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला है वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
पुलिस , आपराधिक तत्वों और राजनेताओं में गठजोड़ है। आपने देखा कि रेपिस्ट, सामाजिक सुरक्षा समिति के सदस्य है। पुलिस की मोटरसाइकिल पर वह रेपिस्ट गया था। पुलिस में काम करनेवाला व्यक्ति ही रेप का अपराधी हो तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती है। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। ना खाता , ना बही, जो ममताजी कहे वही सही। महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर विजयवर्गीय ने कहा कि यहां डबल इंजिन की सरकार काम कर रही है। हर वर्ग भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र ही नहीं देश और प्रधानमंत्री मोदी के लिए होगा। ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में महायुति को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।
सामान्य कार्यकर्ताओं के घर पर पहुंचे : विजयवर्गीय ने शहर के 3 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वे सामान्य कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंचे। आरंभ में उन्होंने संगठन कार्य की जानकारी ली। गुरुवार को वे नागपुर ग्रामीण यानी रामटेक लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों का जायजा लेंगे।
Created On :   28 Aug 2024 4:32 PM IST