- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बर्थ डे पार्टी में चाकू लेकर कर रहा...
बर्थ डे पार्टी में चाकू लेकर कर रहा था डांस, पुलिस ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में घातक शस्त्र के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ही एक मामले में दाेस्त के जन्मदिन पर चाइनीज चाकू लेकर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले शुभम उर्फ प्रतीक हंसराज फुलझले (24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच पुलिस की यूनिट-3 के पुलिस निरीक्षक महेश सगड़े के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ अजनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अपने शौक पूरा करने वाहन चुराता है : शुभम फुलझले के दोस्त का जन्मदिन पर हाथ में चाइनीज चाकू लेकर नाचने का उसके किसी दोस्त ने वीडियो बनाया। उसके बाद शुभम ने यह वीडियो को शो-रील के तौर पर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस बारे में गुरुवार को पुलिस को पता चलने पर शुभम को दबोच लिया गया। आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चुराता है। आरोपी पर कई आपराधिक मामले इसके पहले भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। शुभम फुलझले, बालाजी नगर, अजनी निवासी से बड़ा छुरा और वीडियो में उपयोग किया गया चाकू सहित करीब 1100 रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपी को अजनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थानेदार नितीन फटांगरे के नेतृत्व में आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Created On :   16 Jun 2023 1:43 PM IST