हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं: मेडिकल हब नागपुर में अब विदेशी मरीजों का होगा इलाज, इंटरनेशनल लेवल पर बन रही पहचान

मेडिकल हब नागपुर में अब विदेशी मरीजों का होगा इलाज, इंटरनेशनल लेवल पर बन रही पहचान
  • मॉरिशस के कैंसर रोगियों को उपराजधानी में मिलेगी चिकित्सा सुविधा
  • मॉरिशस और नेशनल कैंसर इन्स्टिटयूट नागपुर के बीच समझौता
  • आधुनिक संसाधनों से लैस होगी व्यवस्था
  • संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मेडिकल हब सिटी की अब इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बन रही है। पड़ोसी राज्यों के अलावा अब यहां विदेशी मरीज भी अपना इलाज कराने आएंगे। इसे लेकर मॉरिशस और नागपुर के एनसीआई के बीच करार हुआ है। जिससे महाराष्ट्र और मॉरिशस के संबंध और मजबूत होंगे, साथ ही मेडिकल सुविधाएं और हाईटेक होंगी। वैसे देश में 18 साल आयु वर्ग के मरीजों के कैंसर के मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाती है, लेकिन हाल ही में आयु सीमा बढ़ाकर 25 साल कर दी गई है। एनसीआई से करार से मॉरिशस के मरीजों कों उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ऐसा मॉरिशस के केंद्रीय मंत्री एलन गानू ने कहा। सोमवार को मॉरिशस व एनसीआई नागपुर के बीच एक समझौता हुआ। इस अवसर पर मॉरिशस के केंद्रीय मंत्री एलन गानू प्रमुखता से उपस्थित थे। मॉरिशस के कैंसर रोगियों का उपराजधानी में इलाज होगा। इस संबंध में मॉरिशस सरकार और नेशनल कैंसर इन्स्टिट्यूट (एनसीआई) के बीच समझौता हुआ। मुंबई में आयोजित एक बैठक में यह करार हुआ है। मॉरिशस के केंद्रीय मंत्री गानू और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सोमवार को करार पर हस्ताक्षर हुए।


संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र ने खुद को सक्षम कर दुनिया के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। एलन गानू फनके करीबी मित्र हैं। मॉरिशस में छत्रपती शिवाजी महारात का पुतला अनावरण कार्यक्रम में गया वे वहां गए थे, तो देखा कि वहां हमारी संस्कृति-परंपरा का बड़ा जतन किया जाता है। इस करार से महाराष्ट्र व मॉरिशस के संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इस बात के लिए उपमुख्यमंत्री ने खुशी जताई। समझौते के तहत मॉरिशस के कैंसर रोगियों को नागपुर के एनसीआई में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सेवा दी जाएगी। इसके अलावा मॉरिशस के अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सेस आदि काे प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी एनसीआई की रहेगी।

मॉरिशस ने की थी सकारात्मक पहल

करार के अवसर पर मॉरिशस के काउंसिल जनरल अरविंद बख्तावार, एनसीआई के सीईओ शैलेश जोगलेकर, चिकित्सा संचालक डॉ. आनंद पाठक उपस्थित थे। नागपुर शीतसत्र के दौरान मॉरिशस के केंद्रीय मंत्री गानू का नागपुर आगमन हुआ था। उस समय एक समारोह के दौरान मॉरिशस में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए राज्य सरकार ने 8 करोड़ रुपए का धनादेश प्रदान किया। इस दौरान मॉरिशस के केंद्रीय मंत्री ने एनसीआई का जायजा लिया था। वहां की अत्याधुनिक तकनीक व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देखने के बाद उन्होंने करार के लिए सकारात्मक पहल की थी। इसके बाद सोमवार को यह करार हुआ।

Created On :   19 Aug 2024 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story