- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नीति आयोग की मदद से तैयार हो रहा...
New Delhi News: नीति आयोग की मदद से तैयार हो रहा महाराष्ट्र@2047 विजन दस्तावेज

New Delhi News. महाराष्ट्र के चतुर्दिक विकास के लिए राज्य सरकार विजन दस्तावेज तैयार कर रही है। राज्य सरकार के इस “विकसित महाराष्ट्र@2047” विजन दस्तावेज की तैयारी में केंद्र की ओर से नीति आयोग भी मदद कर रहा है। योजना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद धैर्यशील पाटिल के पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीति आयोग “विकसित महाराष्ट्र@2047” के लिए विजन दस्तावेज की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार की सहायता कर रहा है। इस विजन दस्तावेज में राज्य के कोंकण क्षेत्र को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विजन दस्तावेज को तैयार करते समय महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी कारकों को ध्यान में रखा जाएगा।
पाटिल ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया था कि क्या केंद्र सरकार ने नीति आयोग के सुझाव पर कोंकण क्षेत्र के लिए एक समग्र आर्थिक रोडमैप विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है अथवा नहीं। इसके जवाब में राव इंद्रजीत सिंह ने उक्त जानकारी दी।
Created On :   17 March 2025 9:14 PM IST