Nagpur News: गांजा विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा , माल सहित आरोपियों को दबोचा

गांजा विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा , माल सहित आरोपियों को दबोचा
  • एक अन्य आरोपी मौका पाकर हो गया फरार
  • पकड़े गये आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
  • मामले में और भी लोग शामिल होने का संदेह

Nagpur News मादक पदार्थ विरोधी टीम ने गांजा विक्रेता के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की। एक आरोपी को गांजा के साथ धर दबोचा गया ,जबकि उसका साथी फरार हो गया । खोजबीन के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज कया गया है। इस बीच गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार की दोपहर अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड में लिया गया है।

अपराध शाखा का मादक पदार्थ विरोधी दस्ता असमाजिक तत्वों के खिलाफ उत्तर नागपुर क्षेत्र में गश्त लगा रहा था। उस दौरान उन्हें कामठी रोड वांजरा ले-आउट म्हाडा क्वार्टर के पास बिलाल नगर में गांजा की बिक्री होने का पता चला। इस गुप्त जानकारी के आधार पर विभाग के आला पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। तत्काल कार्रवाई करने का आदेश मिलते ही दस्ते ने परिसर को घेर लिया और आरोपी गांजा विक्रेता विनोद पाटील उर्फ खन्ना (34) बिलाल नगर निवासी के घर में छापा मारा।

तलाशी के दौरान उसके घर से 1 किलो 385 ग्राम गीला गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान विनोद टालमटोल जवाब देने लगा थ,लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह तोते की तरह बोलने लगा। उसने बताया कि उक्त गांजा उसका साथी आदील शेख करीम शेख का है। उसने गांजा लाकर उसके घर में रखा था। जिसके चलते उसके कहने पर ही वह गांजा की बिक्री कर रहा था। गांजा कहां से और किसने खरीदा था उसकी उसे कोई जानकारी नही थी। गांजा दूसरे शहर से खरीदी कर लाने का काम आदील करता है। इस कारण उसे गांजा कहां से खरीदा उसकी उसे जानकारी नहीं है।

घटित प्रकरण से दोनों के खिलाफ संबंधित यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। रंगे हाथों पकड़े जाने से विनोद को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 28 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। प्रकरण की गंभीरता से फरार आरोपी आदील की तलाश में उसके होने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। जिससे वह पुलिस के हाथ लगा है। गुरुवार की दोपहर उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मचा रहा। उपायुक्त राहुल माखनिकर के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Created On :   3 Oct 2024 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story