- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंचे...
Nagpur News: जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग को मिला तुरंत न्याय, गडकरी ने लगाया जिलाधिकारी को फोन

- मामले का समाधान होने से खुश
- दिव्यांग को मिला तुरंत न्याय
- गडकरी ने जिलाधिकारी को फोन लगाया
- मनपा आयुक्त को फोन कर ली जानकारी
Nagpur News. केंद्रीय सड़क परिवहन व महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी का रविवार को जनसंपर्क कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नागरिकों को उत्स्फूर्त प्रतिसाद और ऑन दी स्पॉट समाधान करने का भी दावा किया गया। बुलढाणा से आये दिव्यांग को मदद हो, इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीधे जिलाधिकारी को फोन लगाया। कुछ समय बाद मंत्री की ओर से तुरंत जिलाधिकारी का पत्र दिव्यांग को सौंपा गया, जिससे उन्हें मदद मिलने का मार्ग साफ हुआ।
मनपा आयुक्त को फोन कर ली जानकारी
खामला स्थित जनसंपर्क कार्यालय में नागरिकों ने सुबह से केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलने के लिए भीड़ की गई थी। कोई व्यक्तिगत और कोई प्रशासकीय परेशानी लेकर आया था। सभी ने अपने-अपने निवेदन सौंपे। इस दौरान बुलढाणा से आये मतिमंद निवासी विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों को मदद मिलने का निवेदन दिया गया। इसके बाद गडकरी ने बुलढाणा के जिलाधिकारी डॉ. किरण पाटील को फोन लगाया। उन्हें केंद्र सरकार की एडिप योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मदद करने की सूचना की। विशेष यह कि कुछ मिनट में गडकरी के कार्यालय से जिलाधिकारी का पत्र दिया गया। इस दौरान निवेदन देने के लिए आये दिव्यांग के चेहरे पर समाधान का भाव झलक रहा था। नागपुर के अयोध्या नगर परिसर के कुछ नागरिकों ने नाले का पानी घर में घुसने का मुद्दा निवेदन द्वारा रखा। इस संदर्भ में गडकरी ने उसी समय मनपा आयुक्त को फोन कर परिस्थिति की जानकारी दी और तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Created On :   14 April 2025 8:26 PM IST