Nagpur News,: सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करे : मनोज रानडे

सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करे : मनोज रानडे
  • नागरी सुविधा पर जोर दे स्थानीय निकाय
  • नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया जाए
  • प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश

Nagpur News नगर परिषद प्रशासन निदेशालय के आयुक्त एवं निदेशक मनोज रानडे ने स्थानीय नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में शहरी सुविधा सौंदर्यीकरण अभियान एवं राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये हैं।

नागपुर विभाग के स्थानीय निकायों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा जिला नियोजन समिति के सभाकक्ष में की गई। उस समय श्री. रानडे बोल रहे थे। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के सह आयुक्त संजय काकड़े, अश्विनी वाघमोड़े, शंकर गोरे, अधीक्षण अभियंता रत्नाकर बामने, विभागीय सह आयुक्त मनोज कुमार शाहा, सहायक आयुक्त संघमित्रा ढोके, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठणकर, चंद्रपुर के चंदन पाटिल प्रमुखता से उपस्थित थे।

नागपुर विभाग (नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गडचिरोली, भंडारा व गोंदिया) के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सरकार की प्राथमिकताएं मुख्यमंत्री-माझी लाडलबी बहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना हैं। श्री रानडे ने नगरोत्थान अभियान और संपत्ति कर वसूली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने को कहा। प्रास्ताविक संघमित्रा ढोके ने दिया। ढोके ने स्थानीय स्वराज संस्थाआें के कामकाज की जानकारी दी। आभार जिला सह आयुक्त विनोद जाधव ने माना।

कर्मचारियों की सेवा संबंधी मामलों को प्राथमिकता से हल करे : उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्वराज संस्था में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों को प्राथमिकता से हल किया जाये। स्थानीय निकायों पर बुनियादी सुविधा देने व बुनियादी ढांचा खड़ा करने की जिम्मेदारी होती है। अधिकारी-कर्मचारी शहर के सौंदर्यीकरण व विकास पर ध्यान दे। सरकारी योजनाआें काे लोगों तक पहुंचाए आैर उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलना चाहिए।

Created On :   27 Sept 2024 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story