Nagpur News: ऑनलाइन गेम के नाम पर विद्यार्थी से 22 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

ऑनलाइन गेम के नाम पर विद्यार्थी से 22 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
  • बैंक से करीब 17 लाख रुपए का कर्ज लिया
  • 10 हजार और फिर 46 हजार रुपए देकर लालच बढ़ाया
  • 22 लाख निवेश के बाद नहीं मिला कोई लाभ

Nagpur News एक विद्यार्थी से 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विद्यार्थी की शिकायत पर जरीपटका थाने में मामला दर्ज किया गया है। साइबर अपराधी के झांसे में आकर विद्यार्थी ने बैंक से करीब 17 लाख रुपए का कर्ज लिया।

एम. कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है : पुलिस के अनुसार इंदोरा निवासी सिद्धांत लोखंडे (27) एम.कॉम. द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ काम भी करता है। करीब 6 वर्ष काम कर उसने करीब 5 लाख रुपए जमा किए। उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर जैसे-तैसे परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

लिंक भेजने के बाद महिला ने संपर्क किया : गत 27 अगस्त को सिद्धांत के मोबाइल पर टेलिग्राम एप पर एक लिंक आई। उसने लिंक डाउनलोड की। इसके बाद उसे प्रेसिंट ग्रुप पर जोड़ दिया गया। उस ग्रुप में पहले से ही 100 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप पर एक महिला ने ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में सिद्धांत से बात की।

पहले 10 हजार, फिर 46 हजार खाते में जमा हुए : सिद्धांत ने ऑनलाइन गेम खेलने लगा, तो पहली बार उसके खाते में करीब 10 हजार रुपए आए। दूसरी बार में खाते में 46 हजार रुपए जमा हुए। इस तरह साइबर आराेपी उसका लालच बढ़ाते गए। सिद्धांत को भी विश्वास हो गया। उसे आखिरी स्टेज पार करने पर 22 लाख रुपए मिलने का लालच दिया गया। उसने पहले ही 5 लाख रुपए निवेश किया था। लालच में आकर उसने विविध बैंकों से ऑनलाइन 17 लाख रुपए कर्ज ले लिया। इस तरह सिद्धांत ने करीब 22 लाख रुपए निवेश किए, लेकिन जब उसे कोई पैसा नहीं मिला।

पैसे मांगे, तो बात करना बंद कर दिया : सिद्धांत को आरोपियों से बात की, तो वे और पैसा निवेश करने की बात करने लगे थे। जब सिद्धांत ने बार-बार पैसे की बात करने लगा, तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया। अंत में सिद्धांत ने जरीपटका थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   30 Sept 2024 7:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story