- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ऑनलाइन टिकट घंटे भर में ही खत्म,...
Nagpur News: ऑनलाइन टिकट घंटे भर में ही खत्म, स्टेडियम में लगभग 44,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
- सिविल लाइंस वीसीए में टिकट देने की व्यवस्था
- स्टेडियम में लगभग 44,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
Nagpur News. वीसीए की ओर से 6 फरवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के जामठा स्टेडियम में होने वाले पहले भारत बनाम इंग्लैंड वनडे के लिए आम जनता के लिए टिकटों की ‘ऑनलाइन' बिक्री रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, मात्र एक घंटा में ही टिकट बिक गए। वीसीए जामठा स्टेडियम में लगभग 44,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी पहुंच चुके हैं। सभी खिलाड़ी रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं। जामठा मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं।
सिविल लाइंस वीसीए में टिकट देने की व्यवस्था
‘ऑनलाइन' खरीदे गए टिकट केवल वीसीए सिविल लाइन्स से 3 फरवरी से 5 फरवरी को सुबह 9:30 से रात 8:00 बजे के बीच और 6 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। जामठा में कोई टिकट रिडेम्प्शन काउंटर नहीं होगा। जिन लोगों ने ‘ऑनलाइन' टिकट खरीदे हैं, उन्हें टाइम स्लॉट आवंटित किया गया है। जो लोग अपने टिकटों को प्राप्त करने के लिए वीसीए सिविल लाइन्स आएंगे उन्हें अपने वाहन सेंट उर्सुला गर्ल्स हाई स्कूल मैदान में पार्क करने होंगे। इसके लिए सख्त पुलिस बंदोबस्त किया गया है। वीसीए की ओर सेे टिकट धारकों से अनुरोध है कि वे टिकट प्राप्त करते समय सख्त अनुशासन बनाए रखें।
8 खिलाड़ी पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के 8 खिलाड़ी रविवार को शहर में पहुंचे। बाकी खिलाड़ी सोमवार को आएंगे। टीमों के अभ्यास सत्र 4 और 5 फरवरी को होंगे।
हजारों क्रिकेट प्रेमी निराश
एक घंटा में टिकट बिक जाने से उम्मीद लगाए हजारों क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। वे सुबह10 बजे से ही ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ और आधिकारिक वेबसाइट ‘district.in’ पर नजरे गड़ाए बैठे थे, किंतु भाग्यशाली लोगों को ही टिकट मिले।
समय स्लॉट इस प्रकार हैं
3 फरवरी : सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
4 फरवरी : 1.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक
5 फरवरी : शाम 5.00 बजे से 8.00 बजे तक
6 फरवरी : सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक
Live Updates
- 3 Feb 2025 6:15 PM IST
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे के लिए जामठा स्टेडियम में बहा रहे पसीना
Nagpur News. वीसीए की ओर से 6 फरवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के जामठा स्टेडियम में होने वाले पहले भारत बनाम इंग्लैंड वनडे के लिए आम जनता के लिए टिकटों की ‘ऑनलाइन' बिक्री रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, मात्र एक घंटा में ही टिकट बिक गए। वीसीए जामठा स्टेडियम में लगभग 44,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी पहुंच चुके हैं। सभी खिलाड़ी रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं। जामठा मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं।
Created On :   3 Feb 2025 6:13 PM IST