- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर मेट्रो को 150 करोड़ मिले, फेज...
Nagpur News: नागपुर मेट्रो को 150 करोड़ मिले, फेज 2 का विकास, जुड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्र

- बजट में उपराजधानी को सौगात
- नागपुर मेट्रो को 150 करोड़ की राशि मिली
Nagpur News. सोमवार को पेश राज्य के बजट में नागपुर मेट्रो को 150 करोड़ की राशि मिली है। इससे मेट्रो के फेज 2 का विकास किया जाने वाला है। मिली राशि के आधार पर फेज 2 के काम को तेजी मिलने के साथ ही जल्द ही शहर से ग्रामीण मेट्रो जुड़ने का सपना साकार होने की बात कही जा सकती है।
शहर को लोगों को सुविधा
वर्षों पहले नागपुर शहर में लोकल परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मेट्रो की घोषणा हुई थी। वर्तमान में नागपुर में मेट्रो की ऑरेंज व एक्वा लाइन पर मेट्रो चलाई जाती है, जिसका मुख्य स्टेशन बर्डी इंटरचेंज है। यहां से एक ओर खापरी, दूसरी ओर ऑटोमोटिव चौक, तीसरी ओर लोकमान्य नगर व चौथी ओर प्रजापति नगर तक ट्रेनें कुल 48 किमी चलती हैं।
ग्रामीणों को होती है दिक्कतें
इस लाइन से शहर के भीतर यात्रियों को बहुत आसानी से परिवहन करना संभव हो रहा है। लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों को पुरानी व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में फेज 2 की घोषणा की गई है, जिसका काम भी शुरू हो गया है। इसमे शहर की मेट्रो लाइन को ग्रामीण से जोड़ा जाने वाला है। सोमवार को हुए राज्य सरकार के बजट में नागपुर मेट्रो के लिए 150 करोड़ की राशि घोषित की गई है। वहीं पुणे मेट्रो के लिए 100 करोड़ की घोषणा की गई है।
इस तरह होगा नागपुर मेट्रो फेज-II का विस्तार ः फेज-II में कुल 43.8 किमी के विस्तार के साथ 32 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यह टर्मिनल नागपुर शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसका भूमिपूजन और फेज-I का उद्घाटन 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
Created On :   11 March 2025 5:56 PM IST