Nagpur News: नागपुर शहर में 10 हजार संपत्तियों की होगी नीलामी

नागपुर शहर में 10 हजार संपत्तियों की होगी नीलामी
  • 98 करोड़ बकाया है कर
  • बरसों से कर का भुगतान नहीं किया गया

Nagpur News महानगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में संपत्ति कर वसूल कर आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो सालों से प्रलंबित बकाएदारों के लिए अभय योजना आरंभ किया गया, लेकिन अब भी करीब 10,663 संपत्तिधारकों ने प्रलंबित कर राशि के रूप में 98 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में अब मनपा प्रशासन ने बकाएदारों की संपत्ति जब्त कर रही है।

आसीनगर जोन में सबसे अधिक बकाएदार : बरसों से लंबित 98.01 करोड़ रुपए की बकाया कर वसूली के लिए मनपा सख्त कदम उठा रही है। दो साल से अभय योजना में शास्ती और दंड में 80 फीसदी रियायत के बाद भी 10,663 संपत्ति धारकों ने बकाया राशि नहीं चुकाया है। ऐसे में इनकी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बकाएदारों में सबसे अधिक आसीनगर में 3768 संपत्तिधारकों पर 38.63 करोड़ रुपए और शहर में सबसे कम गांधीबाग जोन में 138 संपत्तिधारकों पर 1.22 करोड़ रुपए का बकाया है।

ऐसी रहेगी प्रक्रिया : मनपा के संपत्ति कर विभाग की ओर से शहर में बरसों से प्रलंबित कर बकाया संपत्तिधारकों की सूची बनाई गई है। इस सूची में 10 जोन में बकाया संपत्तिधारकों से 98 करोड़ रुपए की सख्त वसूली की जा रही है। 31 मार्च को समाप्त आर्थिक वर्ष में जब्ती वारंट जारी किए जा चुके हैं। नीलामी प्रक्रिया को वर्तमान वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा। अंतिम प्रक्रिया के तहत इस माह जब्ती के लिए वारंट निकाले जाएंगे। साथ ही संपत्तियों की नीलामी के लिए नोटिस भी जारी होगा। इसके बाद संपत्ति का रेडीकेनर दर से आफसेट दर तय किया जाएगा। अंतिम चरण में संपत्ति नीलामी के लिए बोली धारकों को आमंत्रित किया जाएगा। किसी कारण वश नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाने के लिए नागरिकों के नहीं आने पर संपत्ति को मनपा में अटैच कर आयुक्त के नाम पर फेरफार कर दिया जाएगा।

जोन संपत्तिधारक बकाया रकम

लक्ष्मीनगर 426 11.29 करोड़

धरमपेठ 809 5.71 करोड़

धंतोली 904 4.29 करोड़

हनुमाननगर 1828 13.06 करोड़

नेहरूनगर 551 9.81 करोड़

गांधीबाग 138 1.22 करोड़

लकड़गंज 1134 4.56 करोड़

मंगलवारी 478 4.60 करोड़

आसीनगर 3768 38.63 करोड़

सतरंजीपूरा 627 4.80 करोड़

कुल 10663 98 करोड़


Created On :   4 April 2025 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story