Nagpur News: महाराष्ट्र की इन वीआईपी सीटों पर है सीधा मुकाबला, देशमुख-राऊत के क्षेत्र पर सस्पेंस

महाराष्ट्र की इन वीआईपी सीटों पर है सीधा मुकाबला, देशमुख-राऊत के क्षेत्र पर सस्पेंस
  • कांग्रेस व भाजपा ने सभी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए
  • सभी उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए
  • वीआईपी मानी जानेवाली सीटों की तस्वीर उभरने लगी

Nagpur News : कांग्रेस व भाजपा ने सभी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। नागपुर जिले में भी सभी उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए हैं। लेकिन वीआईपी मानी जानेवाली सीटों की तस्वीर उभरने लगी है। इन सीटों पर सीधा मुकाबला होगा। दक्षिण पश्चिम नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गुडधे से होगा। 2014 में भी दोनों आमने सामने थे। गुडधे लगभग 60 हजार मतों के अंतर से पराजित हुए थे। कामठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश भोयर से होगा। पिछले चुनाव में भोयर को भाजपा उम्मीदवार टेकचंद सावरकर ने पराजित किया था। पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कृष्णा खोपडे व राकांपा शरद गुट के दुनेश्वर पेठे के बीच मुकाबला होगा। लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा को सर्वाधिक मत मिले थे। इस क्षेत्र में खोपडे 3 बार विधायक रहे हैं। 2014 के चुनाव में राकांपा की टिकट पर दुनेश्वर पेठे ने 8061 मतदान पाये थे। शिवसेना के गढ़ माने जानेवाले रामटेक विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना के दोनों गुटों में मुकाबला होगा। क्षेत्र में 4 बार विधायक रहे आशीष जैस्वाल को शिवसेना शिंदे गुट का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनका मुकाबला शिवसेना उबाठा के उम्मीदवार विशाल बरबटे से होगा। दक्षिण नागपुर में भाजपा के मोहन मते व कांग्रेस के गिरीश पांडव फिर से आमने सामने होंगे।

देशमुख-राऊत के क्षेत्र पर सस्पेंस

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख व पूर्व मंत्री नितीन राऊत के क्षेत्र को लेकर सस्पेंस बना है। होममिनिस्टर विवाद को लेकर चर्चा में रहे अनिल देशमुख को घेरने के लिए महायुति ताकत लगाएगी। काटोल विधानसभा क्षेत्र में देशमुख को राकांपा शरद गुट का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनके मुकाबले भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। उत्तर नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नितीन राऊत राज्य की राजनीति में कांग्रेस का प्रमुख आंबेडकरवादी चेहरा के रुप में पहचाने जाते हैं। भाजपा ने उत्तर नागपुर के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पश्चिम नागपुर , मध्य नागपुर, सावनेर, हिंगणा व उमरेड विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है।

दक्षिण पश्चिम नागपुर

देवेंद्र फडणवीस भाजपा 1,09,237

आशीष देशमुख कांग्रेस 59,893

पूर्व नागपुर

कृष्णा खोपडे भाजपा 1,03,992

पुरुषोत्तम हजारे कांग्रेस 79,975

कामठी

टेकचंद सावरकर भाजपा 1,18,183

सुरेश भोयर कांग्रेस 1,07,066

रामटेक

आशीष जैस्वाल निर्दलीय 67,419

मलिकार्जुन रेड्डी भाजपा 43006

दक्षिण नागपुर

माेहन मते भाजपा 83,874

गिरीश पांडव 79,887

उत्तर नागपुर

नितीन राऊत कांग्रेस 88,821

मिलिंद माने 66,127

मध्य नागपुर

विकास कुंभारे भाजपा 75,692

बंटी शेलके कांग्रेस 71,684

पश्चिम नागपुर

विकास ठाकरे कांग्रेस 83,352

सुधाकर देशमुख भाजपा 76,885

सावनेर

सुनील केदार कांग्रेस 1,13,184

राजीव पोतदार भाजपा 86,787

हिंगणा

समीर मेघे भाजपा 1,21,305

विजय घोडमारे राकांपा 75,138

उमरेड

राजू पारवे कांग्रेस 91,968

सुधीर पारवे भाजपा 73,939

काटोल

अनिल देशमुख राकांपा 96,842

चरणसिंह ठाकुर भाजपा 79,785

Created On :   27 Oct 2024 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story