- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बन गए फायर स्टेशन, कर्मचारियों की...
Nagpur News: बन गए फायर स्टेशन, कर्मचारियों की कमी बरकरार, रिक्त पदों से हो रही परेशानी

- कर्मचारियों की कमी बरकरार
- मनपा अग्निशमन विभाग में रिक्त पद
Nagpur News : महानगरपालिका की ओर से दो नए फायर स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। पूनापूर, भंडारा रोड समेत करीब 3 लाख की आबादी के लिए पारड़ी फायर स्टेशन और भांडेवाड़ी, भरतनगर, खरबी समेत 5 लाख की आबादी के लिए वाठोड़ा फायर स्टेशन आरंभ किया गया है, लेकिन अग्निशमन विभाग में फायरमैन समेत अन्य रिक्त पद के चलते व्यवस्था चरमरा रही है। राज्य सरकार से 13 फायर स्टेशनों के लिए 872 पद भर्ती को मान्यता दी गई, लेकिन इनमें से 145 पद पर ही अधिकारी और कर्मचारी मौजदू है। अधितकर पद रिक्त होने से अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ रहा है। कुछ माह पहले मनपा प्रशासन से 350 पद की भर्ती के लिए प्रक्रिया को आरंभ किया गया है, लेकिन इन पद भर्ती के लिए अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी ओर दो नए फायर स्टेशन वाठोड़ा और पारडी का भी लोकार्पण हो गया है, जबकि जल्द ही पांचपावली के फायर स्टेशन के भी आरंभ होने की संभावना है। दो नए फायर स्टेशन के लिए करीब 50 कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में अब 350 की बजाय 400 पद के लिए प्रक्रिया को संशोधन करना पड़ेगा।
22 स्टेशनों के निर्माणकार्य का मास्टर प्लान मंजूर
मनपा प्रशासन से हाल ही में अग्निशमन विभाग के मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई है। इस मास्टर प्लान में शहर और सीमा से लगे के नए इलाकों को जोड़कर कुल 22 फायर के लिए प्रस्ताव जोड़ा गया है। नियमांे के तहत 50 हजार से 2 लाख की आबादी के लिए फायर स्टेशन को प्रस्तावित किया जाता है। ऐसे में वर्तमान में वाठोड़ा, पारडी और जल्द ही आरंभ होनेवाले पांचपावली, सिविल लाइन, कॉटन मार्केट, त्रिमूर्ति नगर, गंजीपेठ, सक्करदरा, नरेन्द्र नगर, कलमना, सुगत नगर और लकड़गंज समेत 12 स्टेशन मौजूद है। वहीं दूसरी ओर 10 नए स्टेशनों के लिए जगह अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इन स्थानों में जयताला, बोरगांव, धरमपेठ, शंकरनगर, बेसा, जाटतरोड़ी समेत सीमावर्ती इलाकों का समावेश है।
यह है प्रस्तावित
19 करोड़ की लागत से 70 मीटर की हाइड्रोलिक क्रेन के लिए फिनलैंड की ब्रान्टो कंपनी को कार्यादेश
17 करोड़ की लागत वाले 14 फायर टेंडर प्रस्तावित, जल्द कंपनी को देंगे कार्यादेश
30 लाख रुपए से 30 मोटर पंप खरीदी के लिए प्रस्तावित
आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सज्ज करने का प्रयास
बी पी चंदनखेड़े, प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मनपा के मुताबिक शहर में बढ़ती आबादी के अनुपात में फायर स्टेशन, कर्मचारी संख्या और संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 70 मीटर हाइड्रोलिक पंप समेत अन्य संसाधनों को खरीदी किया जा रहा है। जल्द ही सभी अग्निशमन केन्द्र को आबादी के अनुरूप सज्ज कर लिया जाएंगा।
Created On :   7 Oct 2024 4:57 PM IST