- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो खुले...
Nagpur News: लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो खुले आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान

- विमान क्रमांक 6ई-7467 ने नाशिक से भरी थी उड़ान
- विमान क्रमांक 6ई-6803 ने भी देर से बेंगलुरु हुआ रवाना
Nagpur News. रविवार को नाशिक से उड़े विमान को नागपुर में पहुंचने के बाद भी देर तक लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इस कारण वह हवा में ही चक्कर लगाता रहा। काफी देर बाद एटीसी से हरी झंडी मिलने के पश्चात विमान ने लैंडिंग की। विमान क्रमांक 6ई-7467 नाशिक से दोपहर 4.20 बजे उड़ान भरकर 6.10 को नागपुर पहुंचता है, लेकिन उसे किन्हीं कारणों के चलते एटीसी से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई। इसके चलते विमान ने आसमान में कई चक्कर लगाए।
इस दौरान यात्री परेशान रहे। इस समय रनवे का कार्य भी शुरू है। इसके चलते भी कई बार फ्लाइट्स को उतारने की अनुमति नहीं दी जाती। इसी तरह यहां से बेंगलुरु के लिए रात 10.10 बजे उड़ान भरने वाला विमान क्रमांक 6ई-6803 शनिवार को अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर पाया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान ने रात में 1.30 बजे उड़ान भरी, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Created On :   24 March 2025 8:09 PM IST