- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जोशी का शहर आगमन, जोश में जेसीबी से...
Nagpur News: जोशी का शहर आगमन, जोश में जेसीबी से की गई पुष्पवर्षा

- निर्विरोध चुना जाना तय
- जोश में जेसीबी से पुष्पवर्षा
Nagpur News. विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारी नामांकन भरने के बाद बुधवार को पहली बार पूर्व महापौर संदीप जोशी नागपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जंगी स्वागत किया गया। बुधवार सुबह संदीप जोशी के निवास स्थान पर हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुभेच्छा देने के लिए पहुंचे थे। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जेसीबी से जोशी पर पुष्पवर्षा कर शुभेच्छा दी। आदिवासी नृत्य, ढोल-ताशा पथक और आतिशबाजी कर भाजपा ने आनंदोत्सव मनाया।
निर्विरोध चुना जाना तय
भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में संदीप जोशी का चयन किया है। चयन के बाद जोशी ने सोमवार 17 मार्च को नामांकन दाखिल किया था। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। बुधवार को भाजपा के शहर अध्यक्ष जितेंद्र कुकडे, जयप्रकाश गुप्ता, रामभाऊ आंबुलकर, विष्णु चांगदे, गुड्डू ित्रवेदी, महामंत्री अश्विनी जिचकार, महिला आघाड़ी अध्यक्ष प्रगति पाटील, रितेश गावंडे, विनोद कन्हेरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष बादल राऊत आदि उपस्थित थे।
Created On :   20 March 2025 4:52 PM IST