- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिला परिषद में आग से सुरक्षा पर...
Nagpur News: जिला परिषद में आग से सुरक्षा पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, जानिए कैसे..

- प्रशिक्षण के अभाव में उपयोगिता शून्य
- गर्मी के मौसम में दुर्घटना की ज्यादा आशंका
Nagpur News. जिला परिषद में आग से सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश आग लगने पर उसका कोई उपयोग नहीं होगा। क्योंकि जो फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, वह कालबाह्य है। फायर एक्सटिंग्विशर की अवधि समाप्त होने पर उसे बदलने का जिप प्रशासन को होश नहीं है। प्रशासन की लापरवाही से आग से सुरक्षा व्यवस्था पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में दुर्घटना की ज्यादा आशंका
आग की घटनाओं का रिकार्ड खंगालने पर गर्मी के मौसम में ज्यादातर आग लगने की आशंका बनी रहती है। अब तक जितनी भी आग की घटनाएं घटी हैं, उसमें गर्मी के मौसम में घटी घटनाएं सर्वाधिक हैं। मौसम बदल रहा है। पारा तेजी से बढ़ रहा है। जिप के सभी विभागों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइलें रखी हैं। कर्मचारियों को बैठने और काम करने के लिए लकड़ी का फर्नीचर है। दोनों सामग्री ज्वलनशील हैं। एक चिंगारी भी लगने पर आग तेजी से रौद्र रूप धारण कर लेगी। संभावित खतरे से बचने के लिए जिप की आग प्रतिबंधक उपाययोजना चुस्त रहना अपेक्षित है। प्रशासन आग से खतरे के प्रति गंभीर नहीं है।
प्रशिक्षण के अभाव में उपयोगिता शून्य
जिला परिषद में लगे फायर एक्सटिंग्विशर कालबाह्य हो गए, उसे बदलने की फुर्सत नहीं है। उससे भी गंभीर बात है कि फायर एक्सटिंग्विशर का हैंडलिंग करने का कर्मचारियों को प्रशिक्षण नहीं है। नए एक्सटिंग्विशर लगाने पर भी उसे संकट के समय हैंडल करने की जानकारी के अभाव में उसकी उपयोगिता शून्य है।
Created On :   24 Feb 2025 7:23 PM IST