- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गुस्साए पुलिसकर्मी ने पत्थर से कार...
Nagpur News: गुस्साए पुलिसकर्मी ने पत्थर से कार का शीशा फोड़ा
- दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद हुई घटना
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Nagpur News तेलंगखेडी मंदिर के पास एक कार ने पुलिसकर्मी की दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिससे गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने कार के दरवाजे का शीशा पत्थर से तोड़ दिया। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। राह चलते नागरिकों ने इसका वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी की शिकायत पर अंबाझरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार अंबाझरी थाने में कार्यरत हवलदार राजकुमार कनौजिया आर होमगार्ड शुभम बोरकर बीट मार्शल के रूप में मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे तेलंगखेड़ी मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। एक अज्ञात कार चालक ने वाहन को रिवर्स लेते समय पुलिसकर्मी की दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिससे दोपहिया वाहन पर सवार कनौजिया और बोरकर नीचे गिर गए।
कार चालक ने वाहन रोक दिया। इसके बाद उनके बीच बहस हुई। हवलदार राजकुमार ने कार चालक को कार से बाहर निकलने की बात की। कार चालक बाहर निकालने को तैयार नहीं था। चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। गुस्साएं राजकुमार ने कार की खिड़की के शीशे पर पथराव कांच फोड़ दिया। अंबाझरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   3 April 2025 2:02 PM IST