- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इंजीनियर हमीद व यू-ट्यूबर को दो दिन...
Nagpur News: इंजीनियर हमीद व यू-ट्यूबर को दो दिन का पीसीआर, हिंसा भड़काने का आरोप

- फहीम के बचाव पक्ष में हमीद ने मीडिया के समक्ष दिए थे कई बयान
- हिंसा भड़काने का आरोप
Nagpur News. हिंसा प्रकरण में माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंजीनियर और यू-ट्यूबर मो. शहजाद खान को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में मोमिनपुरा में हुए एक धार्मिक मामले में भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, हामिद सिंचाई विभाग में नौकरी पर था, लेकिन न जाने किस कारनामे के चलते नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
तब दागे थे सवाल
आरोपी इंजीनियर हमीद की पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम खान को जब घटना का कथित मास्टर माइंड बताया जा रहा था, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि पुलिस पहले उसके खिलाफ कोई वीडियो या अन्य सबूत दिखाए, उसके बाद उनकी पार्टी उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेगी। अब इंजीनियर हमीद खुद पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इंजीनियर हामिद और यू-ट्यूबर मो. शहजाद को आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ साइबर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज है।
यह है आरोप
इंजीनियर हमीद और मो. शहजाद पर आरोप है कि उसने हिंसा वाले दिन सोशल मीडिया के जरिए लोगों में डर और अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। नागपुर पुलिस के साइबर सेल की जांच में यह खुलासा हुआ है कि हिंसा वाले दिन उन्होंने यू-ट्यूब चैनल पर भड़काऊ बयान दिए थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस अब इस मामले में और भी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
हिंसा भड़काने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमीद इंजीनियर ने 22 मार्च को अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के दौरान भड़काने वाले बयान दिए, जिससे कुछ समूहों में आक्रोश फैल गया। इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर विभिन्न संगठनों के लिए चंदा मांगने की आड़ में विवादित पोस्ट भी किए थे। सूत्रों के अनुसार, उनकी पार्टी के कई सदस्यों की गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई हैं। पुलिस को शक है कि यह हिंसा कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मुख्य आरोपी फहीम खान के साथ हमीद इंजीनियर के संबंध होने के भी प्रमाण मिले हैं।
नागरिकों से अपील
पुलिस विभाग के एक आला अफसर ने बताया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि इंजीनियर हमीद ने हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई। सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के संकेत भी दिए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करे और भड़काऊ पोस्ट देखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करे। सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों और हिंसात्मक पोस्ट्स से सतर्क रहने की जरूरत है।
Created On :   23 March 2025 8:22 PM IST