Nagpur News: एडवांटेज विदर्भ 2025 - सकारात्मक दृष्टिकोण से निवेश तो सफलता की गारंटी

एडवांटेज विदर्भ 2025 - सकारात्मक दृष्टिकोण से निवेश तो सफलता की गारंटी
  • द फ्युचर ऑफ टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ग्रोथ
  • परिषद में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी

Nagpur News. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि विदर्भ में पर्यटन को काफी स्कोप है आैर उसे देखते हुए 10 लाख रोजगार उपलब्ध हैं। सकारात्मक दृष्टि से निवेश किया तो पर्यंटन विभाग की सक्सेस स्टोरी होने में विलंब नहीं लगेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण से निवेश किया तो सफलता की गारंटी होती है। मंत्री गडकरी एडवांटेज विदर्भ 2025 खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सव में ‘द फ्युचर ऑफ टुरिज्म एण्ड सस्टेनेबल ग्रोथ’ पर आयोजित परिषद में विशेष अतिथि के रूप में बोल रहे थे। परिषद में राज्यमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, पूर्व मंत्री सुलेखा कुंभारे, अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रधान सचिव असीमकुमार गुप्ता, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटणे, तेजिंदरसिंग रेणू, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, स्मार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज महाजन, सीएसी ऑलराऊंडर के संचालक अमोल खंते, राहुल सोमण प्रमुखता से उपस्थित थे।

पर्यटकों के लिए स्टार रेटिंग अहम

इस दौरान गडकरी ने कहा कि विदर्भ में काफी जंगल हैं। बाघों की संख्या बढ़ रही है। विश्वभर के पर्यटकों के लिए विदर्भ वाइल्ड लाइफ के आकर्षण का केंद्र है। ऑक्सीजन बर्ड पार्क, आंबोरा, ताडोबा के विकास के साथ स्थानीय लोगों का भी विचार किया गया है। प्रधान सचिव असीमकुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यटकांे के लिए स्टार रेटिंग अहम होता है। अगले दो वर्ष में विदर्भ पर्यटन में शिखर पर रहेगा। प्रधान सचिव पाटणे ने कहा कि विदर्भ में पर्यटन, जंगल पर्यटन, ऐतिहासिक, ट्रायबल, खनिज पर्यटन बन सकता है। शासन पूरा सहयोग करेगा।

स्टार्ट अप की अहम भूमिका

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनकर दुनिया के नक्शे पर आना चाहिए। इसके लिए स्टार्ट अप की बड़ी भूमिका रहेगी। इसलिए इस क्षेत्र के युवाओं ने भविष्य की ओर देखकर अपना दृष्टिकोण रखना चाहिए। एडवांटेज विदर्भ-2025 खासदार औद्योगिक महोत्‍सव में ‘स्टार्टअप क्षेत्र के उद्यमशीलता के विकास’ विषय पर चर्चासत्र हुआ। नो ब्रोकर डॉट कॉम के अखिल गुप्ता, वी-थ्री वेन्चर के अर्जुन वैद्य, हातून वेन्चर के कार्तिक रेड्डी, युनिकॉर्न वेन्चर के अनिल जोशी, कार्टेल के प्रबंध संचालक प्रज्वल राऊत, नम्मा यात्री के संस्थापक शान एस एन, डॉ. शशिकांत चौधरी उपस्थित थे।

‘एडवांटेज विदर्भ 2025 - खासदार औद्योगिक महोत्सव’ का 9 फरवरी को शाम 5 बजे समापन होगा। समापन के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद प्रफुल्ल पटेल, राज्य में मंत्री संजय राठोड, राज्यमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, पंकज भोयर आैर इंद्रनील नाईक उपस्थित रहेंगे। नागपुर विद्यापीठ कैंपस में जारी इस महोत्सव को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। रविवार सुबह 10.30 बजे भारतीय पूंजी बाजार के कामकाज को विनियमित करने वाली भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा ‘स्मार्ट निवेशक कैसे बनें’ विषय पर एक विशेष सत्र हॉल बी में होगा। इसमें सेबी के मुख्य महाप्रबंधक संजय पुरव, महाप्रबंधक विजयंत कुमार वर्मा, सहायक महाप्रबंधक राहुल केलापुरे और महाप्रबंधक जीएम योगिता यादव मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे हॉल बी में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का विशेष सत्र आयोजित किया गया है।




Created On :   9 Feb 2025 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story