Nagpur News: दिल्ली में जीत का उत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब बांटी मिठाइयां

दिल्ली में जीत का उत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब बांटी मिठाइयां
  • दिल्ली में जीत का उत्सव मनाया
  • कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

Nagpur News. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। शनिवार को दोपहर 2 बजे महल क्षेत्र में तिलक पुतला परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के पास शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े के नेतृत्व में उत्सव मनाया गया। कुकड़े ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुशासन तथा सबका साथ, सबका विकास को सराहते हुए भाजपा को सत्ता में वापसी कराई। इस दौरान आमदार कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, गिरीश व्यास, मिलिंद माने, संजय भेंडे, महामंत्री राम अम्बुलकर, गुड्डु त्रिवेदी, संदीप गवई, अश्विनी जिचकार, विष्णु चांगदे, मंडल अध्यक्ष सेतराम सेलोकर, विजय आसोले, श्रीकांत अगलावे, गणेश कानतोड़े, विनोद कन्हेरे, रितेश गावड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुसूचित जाति के अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष के अलावा सभी मोर्चे के उपस्थित पदाधिकारी महिला पुरुष उपस्थित थे। ढोल-नगाड़ों के धुन पर महिलाओं ने परंपरागत फुगड़ी खेली, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दीं।

Created On :   9 Feb 2025 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story