- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में 50-50 फीट ऊंचे मोबाइल...
Nagpur news: नागपुर में 50-50 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर हो गए चोरी

- विविध क्षेत्रों में हुईं 4 घटनाएं
- गिरोह सक्रिय होने की आशंका
- आरोपियों का नहीं मिला कोई सुराग
Nagpur news अब तक मोबाइल टॉवरों की बैटरियां चोरी होने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब भारी भरकम मोबाइल टॉवर ही चोरी हो गए हैं। शहर के विविध क्षेत्रों से चार से ज्यादा टॉवर चोरी होने का पता चला है। प्रताप नगर, धंतोली और नंदनवन थाने में दर्ज किया गया है। आरोपियों का सुराग मिलना बाकी है, लेकिन घटित प्रकरणों से हड़कंप मचा हुआ है। घटनाओं को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। इस संबंध में जिन लोगों की जगहों पर टॉवर खड़े किए गए थे। उन लोगों से पूछताछ जारी है।
4 मामले जो सामने आए : जी.टी.एल.कंपनी के रुपेश पांडे (38) सरस्वती नगर निवासी ने प्रगतिशील कॉलोनी वर्धा रोड पर जाकर देखा तो उनकी कंपनी का टॉवर चोरी हो चुका था। किसी ने लगभग 50 फीट ऊंचे भारी भरकम टॉवर और उसकी सामग्री पर हाथ साफ कर दिया था। करीब साढ़े तीन लाख रुपए का माल चोरी किया गया था।
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के भामटी स्थित तलमले इस्टेट पर लगाया गया टॉवर भी गायब था। विनोद वाघाडे 41 वर्ष साई नगर वाड़ी निवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वहां पर पौने चार लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया गया है। नंदनवन क्षेत्र से भी दो टॉवर चोरी किए गए हैं। और स्थानों पर घटनाएं हुई हैं। कुछ थानों में विवादास्पद स्थिति उत्पन्न होने से प्रकरण दर्ज नहीं किए गए है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
इसके पीछे का खेल : दरअसल, निजी मोबाइल कंपनी की ओर से शहर भर में कई स्थानों पर निजी इमारतों और खाली जगहों पर टॉवर खड़े किए गए थे। बाद में संबंधित व्यक्ति को उसका किराया दिया जाता रहा है। यह टॉवर वर्ष 2018 के पहले व बाद में लगाए गए थे। टॉवर लगाने से लेकर उसकी देख-रेख व मरम्मत का खर्च विविध संबंधित कंपनियां करती रही हैं। इस बीच कंपनियां एक दूसरे में मर्ज होती और बदलती रही हैं। इन कंपनियों में एयरटेल, एयरसेल और जी.टी.एल.का समावेश बताया जा रहा है। बाद में कुछ कंपनियों का काम बंद हो गया। इसके चलते टॉवरों को लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया था। इस कारण जिन लोगों के जमीनों पर टॉवरों को खड़ा किया था, उन्हें उसका किराया मिलना बंद हो गया था। कई बार आरोप-प्रत्यारोप और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
Created On :   18 Oct 2024 2:45 PM IST