Nagpur News: 19 दहनघाटों की कल से होगी सफाई, मनपा का स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली अभियान

19 दहनघाटों की कल से होगी सफाई, मनपा का  स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली अभियान
  • 10 जोन पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
  • विशेषज्ञों की टीम करेगी दहनघाटों की सफाई का निरीक्षण
  • पर्यावरणपूरक दिवाली को लेकर जनजागरण भी होगा

Nagpur News मनपा प्रशासन ने 'स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली' अभियान में 10 जोन और प्रभाग स्तर पर आरंभ किया है। इस अभियान में नागरिक, अशासकीय संस्था (एनजीओ), स्वयं सहायता समूह और स्कूली विद्यार्थियों के सहयोग से चौराहो, रास्तो और मैदानों की स्वच्छता की गई है। शुक्रवार को अभियान के तहत 10 जोन के 19 दहनघाटों की स्वच्छता की जा रही है। 1इस दौरान मनपा की अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, उपायुक्त डॉ गजेन्द्र महल्ले के नेतृत्व में दहनघाटों की सफाई का निरीक्षण किया जाएगा।दिवाली के दौरान श्मशान घाट भी चमकते नजर आएंगे।

27 को सफाई कर्मचारियों का सत्कार

स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली' अभियान में 26 से 28 अक्टूबर तक मनपा के आरआरआर सेंटर पर दिवाली सफाई में घरों से निकलने वाले कपड़े, प्लास्टिक बोतल, ई वेस्ट समेत अन्य कचरे को संकलन किया जाएगा। 27 अक्टूबर को शहर के घराे से कचरा संकलित करने वाले सफाई कर्मचारियों का सत्कार किया जाएगा। 28 अक्टूबर को शहर में महापुरूष, स्वातंत्र्य सेनानियों के 59 पुतलों की सफाई की जाएगी। 29 और 30 अक्टूबर को 'हर घर स्वच्छता के साथ दिवाली' संकल्पना में घरो में दीप सजावट और स्वच्छता रंगोली को बनाई जाएगी। इसके साथ ही 25 से 31 अक्टूबर तक मनपा के आइईसी समूह के माध्यम से बाजारों और व्यापारी संकुल में 'वोकल फॉर लोकल' और पर्यावरणपूरक दिवाली को लेकर जनजागृति की जाएगी।

इन स्थानों पर कबाड़ संकलन की व्यवस्था

लक्ष्मीनगर जोन में 15 स्थान

धरमपेठ जोन में 11 स्थान

हनुमाननगर जोन में 16 स्थान

धंतोली जोन में 13 स्थान

नेहरूनगर जोन में 8 स्थान

गांधीबाग जोन में 11 स्थान

सतरंजीपुरा जोन में 10 स्थान

लकड़गंज जोन में 16 स्थान

आसीनगर जोन में 16 स्थान

मंगलवारी जोन में 16 स्थान

Created On :   24 Oct 2024 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story