- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वाहन की चपेट में आए तेंदुए की हुई...
Mansar News: वाहन की चपेट में आए तेंदुए की हुई मौत, महीने भर में दूसरी घटना आई सामने
- तेंदुआ वाहन की चपेट में आया
- हादसे में तोड़ा दम
Mansar News. नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर कांद्री चेक पोस्ट के समीप शनिवार की सुबह करीब 6 बजे के दौरान एक तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करीब 5 वर्षीय तेंदुए को रास्ता पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। तेंदुआ घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा था। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत, क्षेत्र सहायक मुनेश्वर गोंडीमेश्राम, दीपाली नान्हे, रेखा चोन्दे, एकनाथ भोयर आदि घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर घायल तेंदुए को रामटेक के पशु वैद्यकीय अस्पताल रवाना किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने तेंदुए के मृत होने की पुष्टि कर दी।
महीने भर में दूसरी घटना
इसी रोड पर एक किलोमीटर के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से 3 तेंदुए की मौत हो चुकी है। एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले एक मादा तेंदुए की भी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई थी। इससे पहले तेंदुए के शावक की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। वन विभाग द्वारा जल्द ही उचित योजना बनाने एव वन्य प्राणियों का संरक्षण करने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।
Live Updates
- 9 Feb 2025 6:07 PM IST
तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Mansar News. नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर कांद्री चेक पोस्ट के समीप शनिवार की सुबह करीब 6 बजे के दौरान एक तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करीब 5 वर्षीय तेंदुए को रास्ता पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। तेंदुआ घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा था। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत, क्षेत्र सहायक मुनेश्वर गोंडीमेश्राम, दीपाली नान्हे, रेखा चोन्दे, एकनाथ भोयर आदि घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर घायल तेंदुए को रामटेक के पशु वैद्यकीय अस्पताल रवाना किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने तेंदुए के मृत होने की पुष्टि कर दी।
Created On :   9 Feb 2025 6:06 PM IST