- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मतदाता सूची में गड़बड़ी : भाजपा ने...
आरोप: मतदाता सूची में गड़बड़ी : भाजपा ने दागे जिलाधिकारी पर सवाल

- मतदाता सूची से नाम गायब हुए
- सूची से हटाए गए नामों के संबंध में भी कागजपत्र दिए
- लोकसभा चुनाव में नागपुर में केवल 54 प्रतिशत मतदान
डिजिटल डेस्क, नागपुर । लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी व मतदाताओं को हुई असुविधा को लेकर भाजपा ने प्रशासन पर रोष जताया है। गुरुवार को भाजपा के शहर अध्यक्ष जीतेंद्र कुकड़े के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विपीनकुमार ईटनकर से मुलाकात की। जिला निर्वाचन अधिकारी रहे ईटनकर से सीधे सवाल किया कि, मतदाता सूची में गड़बड़ी क्यों हुई। विविध त्रुटियों का उल्लेख करते हुए दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
मतदाता सूची से नाम गायब हुए : भाजपा के शहर अध्यक्ष कुकड़े ने कहा है कि, मतदाता सूची से नाम गायब हुए हैं। सूची से हटाए गए नामों के संबंध में भी कागजपत्र दिए गए। उन नामों को फिर से मतदाता सूची में शामिल करने का निवेदन किया गया है। लोकसभा चुनाव में नागपुर में केवल 54 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने दावा किया है कि, मतदान कम होने से जीत का अंतर कम हुआ है। मतदाताओं को मतदान से वंचित रखना अपराध है। नाम गायब होने के संबंध में विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी भी दी गई है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर में 30,121, विधायक मोहन मते के दक्षिण नागपुर में 37,188, विधायक कृष्ष्णा खोपड़े के पूर्व नागपुर में 33,349, विधायक विकास कुंभारे के मध्य नागपुर में 28,960, विधायक विकास ठाकरे के पश्चिम नागपुर में 28,294 व विधायक नितीन राऊत के निर्वाचन क्षेत्र उत्तर नागपुर में 36,194 मतदाताओं के नाम सूची से गायब हुए हैं। कुल 1,94,826 नाम मतदाता सूची से गायब हुए हैं।
डिलीट किए : मतदाताओं के नाम डिलीट करने के संबंध में भी जवाब मांग गया है। प्रशासन में फायनल मतदाता सूची जारी की थी। उसमें से 33,424 नाम डिलीट कर दिए गए। कुकड़े ने कहा कि, अनेक मतदाताओं के वोटिंग कार्ड एमटी सीरीज के थे, लेकिन उनके नाम सूची में शामिल नहीं थे। स्थानीय अधिकारियों का कहना था कि, एमटी सीरीज, पी या एम सीरीज के वोटिंग कार्डवाले नाम हटाए गए। प्रशासन इसका खुलासा करें। निवेदन सौंपते समय विधायक मोहन मते, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रमुख सुधीर देऊलगांवकर सहित शहर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   5 July 2024 1:38 PM IST