- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागपुर शहर में अतिवृष्टि और बाढ़ से...
शासनादेश: नागपुर शहर में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए 8 करोड़ 38 लाख रुपए मंजूर

- बीते सितंबर महीने में आपदा से हुआ था नुकसान
- बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए 8 करोड़ 38 लाख रुपए मंजूर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नागपुर शहर में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति के कारण सड़क, घर और अन्य संपत्ति का हुए नुकसान के लिए 8 करोड़ 38 लाख 54 लाख रुपए की मदद मंजूर की है। बीते सितंबर महीने में नागपुर शहर में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने से भारी नुकसान हुआ था। इसके लिए गुरूवार को राज्य के राजस्व विभाग ने मदद राशि वितरित करने के संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक नागपुर में 61.3 किमी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 61 लाख 38 हजार रुपए मंजूर किया गया है। जबकि क्षतिग्रस्त हुए एक पुल के पुननिर्माण के लिए 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। नुकसान प्रभावित 136 घरों के लिए 85 लाख 44 हजार रुपए की मदद स्वीकृत की गई है। पत्थर का इस्तेमाल करके बनाई गए नालों के मरम्मत के लिए 90 लाख रुपए और ड्रेनज सिस्टम से डेब्रिज और कचरा निकालने के लिए 1 लाख 72 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने जिला प्रशासन को मदद निधि वितरित करते समय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रभावितों को मदद वितरण का ब्यौरा जिलाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित करने का भी आदेश दिया गया है।
Created On :   30 Nov 2023 8:27 PM IST