- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- द्मश्री नामदेव ढसाल पर फिल्म बनाने...
Mumbai News: द्मश्री नामदेव ढसाल पर फिल्म बनाने के लिए नहीं ली गई अनुमति, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

- ढलाल की पत्नी मल्लिका ढसाल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- संजय पांडेय की कंपनी के पास था फिल्म बनाने का अधिकार
Mumbai News. फिल्म सेंसर बोर्ड की आपत्ति के चलते चर्चा में आई दिवंगत कवि-दलित नेता नामदेव ढसाल की जीवनी पर बनी फिल्म को लेकर अब ढसाल की पत्नी मल्लिक ढसाल ने भी आपत्ति जताई है। मल्लिका का कहना है कि फिल्म निर्माता ने फिल्म निर्माण के लिए उनकी सहमति नहीं ली। पद्मश्री दिलंगत ढसाल की पत्नी मल्लिका ने शनिवार को वर्सोवा में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर कहा कि "चल हल्ला बोल' के निर्देशक महेश बनसोडे ने मुझ से कोई अनुमति या अधिकार लिए बिना ही फिल्म का निर्माण किया है। मल्लिका नामदेव ढसाल ने इस फिल्म के निर्माण पर आपत्ति जताई है। इस मौके पर बायोस्कोप फिल्म्स के निर्माता संजय पांडे और लेखक, निर्देशक वरुणा राणा भी मौजूद थे। दरअसल नामदेव ढसाल के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए बायोस्कोप फिल्म्स के प्रमुख संजय पांडे ने ढसाल की पत्नी से अधिकार लिए थे। फिल्म बनाने के लिए कार्य चल रहा था। इसी बीच एक अन्य निर्माता ने इसी विषय पर फिल्म बना दी। संजय पांडेय ने कहा कि "हम पद्मश्री नामदेव ढसाल के जीवन पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं। इसकी घोषणा मीडिया के माध्यम से की गई थी। फिर भी निर्देशक बनसोडे ने फिल्म बनाते समय न तो हमसे संपर्क किया और न ही मल्लिकाजी से। यह मल्लिका ढसाल के अधिकारों का हनन है।
मल्लिका नामदेव ढसाल ने कहा, मैं यह बताना चाहूंगा कि कॉपीराइट अधिनियम के अनुसार, किसी लेखक या व्यक्ति का पचास वर्ष से पहले का कार्य लेखक की बौद्धिक संपदा है। बगैर अनुमति इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। इस संबंध में मैं कानूनी कार्रवाई करुंगी। इस बीच फिल्म सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म से ढसाल की एक कविता हटाने को कहा है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि इस कविता के साथ फिल्म को रिलिज की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Created On :   1 March 2025 10:10 PM IST